कर्नाटक सरकार विवाद: विश्वास मत से पहले बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

0

बेंगलुरु,कर्नाटक/19 मई (हि.स.)। कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट के पहले ही बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। येदियुरप्पा ने इस्तीफे से पहले जो तकरीबन 15 मिनट तक का भाषण दिया। भाषण में उन्होंने कर्नाटक के किसानों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए लगातार लड़ते रहने का एलान किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा विधायकों को नजरबंद करने पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए अपनी ही पार्टी के लोगों के साथ जुल्म किया, विधायकों को उनके परिवार तक से बात नहीं करने दिया। अब वो राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौपेंगे। वहीं येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कुमारास्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं इसे कांग्रेस अपनी बड़ी जीत मान रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसी घटनाक्रम पर एक प्रेसवार्ता करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *