कर्नाटक विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने को लेकर आश्वस्त है भाजपा: जावड़ेकर

0

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने को लेकर निश्चिंत है। उच्चतम न्यायालय द्वारा येदियुरप्पा सरकार को शनिवार शाम 4 बजे विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत है। पार्टी विधानसभा के पटल पर बहुमत सिद्ध करने में सफल होगी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में राज्यपाल ने गत गुरूवार को बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई और उन्हें विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। कांग्रेस व जनता दल(सेक्युलर) ने राज्यपाल के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जिसके बाद न्यायालय ने मुख्यमंत्री को कहा है कि वह शनिवार को बहुमत सिद्ध करें। कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने भाजपा पर जोड़तोड़ में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/राधा रमण


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *