प्रधानमंत्री मोदी ने रमजान की उर्दू में दी बधाई

0

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर उर्दू में ट्वीट कर लोगों को इसकी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि सभी को पवित्र महीने के लिए रमजान पर बधाई। उन्होंने लिखा है कि पैगम्बर मोहम्मद के विचारों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने सद्भावना, दया और उदारता के रास्ते पर चलने के महत्व को बतलाया। रमजान इस्लाम का सबसे पाक महीना होता है। इस्लाम कैलेंडर के अनुसार यह नौवा महीना होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी डाला है। वीडियो में प्रधानमंत्री लोगों को रमजान की बधाई देते नजर आ रहे हैं और उन्हें रमजान के पाक महीने के महत्व से भी परिचित से करा रहे हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *