कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस बन जाएगी पीपीपी कांग्रेसः प्रधानमंत्री

0

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस केवल पीपीपी बन कर रह जाएगी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल से किए एक ट्वीट में पीपीपी का मतलब बताते हुए कर्नाटक विधान सभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत तय बताई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पंजाब, पुडुचेरी और परिवार कांग्रेस बन कर रह जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र की सत्ता के अलावा भाजपा और उसके सहयोगी दलों का देश के 19 राज्यों में शासन है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश भाजपा शासित सरकारें हैं जबकि जम्मू कश्मीर, बिहार, मेघालय और नगालैंड में भाजपा व सहयोगी दलों का शासन है। आंध्र प्रदेश में भी भाजपा व तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की मिली जुली सरकार थी, किंतु संसद के बजट सत्र के दौरान टीडीपी ने भाजपा से नाता तोड़ लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *