बारामुला मे आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी

0

जम्मू, 04 मई (हि.स.)। बारामुला जिले के द्रंगबल इलाकें में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। बारामुला जिले के द्रंगबल इलाके में आतंकी की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सेना, पुलिस तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र को घेर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। उल्लेखनीय है कि सोमवार को आतंकियों ने द्रंगबल क्षेत्र में ही तीन स्थानीय युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *