10 फरवरी 2019 को ब्रिटेन में आयोजित होगा बाफ्टा अवार्ड समारोह

0

लंदन , 25 अप्रैल ( हि.स.)। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आटर्स (बाफ्टा) का अवार्ड समारोह अगले साल 10 फरवरी 2019 को लंदन में होगा। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। ब्रिटिश एकेडमी ने एक बयान जारी कर कहा कि ब्रिटेनिया अवॉडर्स 26 अक्तूबर, 2018 को लॉस एंजिलिस के बेवेर्ली हिल्टन में होंगे। इस साल बाफ्टा में ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता गैरी ओल्डमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया, जबकि फ्रांस के मैक्डोर्मेंड ने ‘‘ थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइट एबिंग मिसौरी ’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड प्राप्त किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *