यूरोपीय संघ के 27 राजदूतों ने चीन की वन बेल्ट-वन रोड को किया खारिज

0

स्टॉकहोम , 20 अप्रैल (हि.स.)। चीन में यूरोपीय संघ के 28 राजदूतों में से 27 ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की आलोचना की है और कहा है कि इससे मुक्त व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। साथ ही चीन की कंपनियों को गैर मुनासिब फायदा मिलेगा। यह खुलासा एक रिपोर्ट से हुआ है। विदित हो कि इन राजदूतों की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापार के लिए यूरोपीय संघ के उदार नियम बनाने के एजेंडा को बीआरआई से नुकसान होगा और सब्सिडी प्राप्त करने वाली चीनी कंपनियों के पक्ष में स्थितियां बनेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *