कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची में 82 नाम

0

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 82 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसके साथ ही 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने अब तक कुल 154 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की गत रविवार देर रात तक चली बैठक के बाद आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने सूची जारी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *