राष्ट्रमंडल खेल: राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक जीतने पर हीना सिद्धू को दी बधाई

0

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रमंडल खेलों 2018 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए हीना सिद्धू को हार्दिक बधाई। राष्ट्र को आप पर गर्व है। भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठें दिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत का यह 11वां स्वर्ण पदक है। हीना सिद्धू ने 38/45 के स्कोर के साथ महिलाओं की पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेल का नया रिकार्ड बनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *