राष्ट्रमंडल खेल: हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

0

गोल्ड कोस्ट, 10 अप्रैल (हि.स.) । भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठें दिन मंगलवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में भारत का यह 11वां स्वर्ण पदक है। हीना सिद्धू ने 38/45 के स्कोर के साथ महिलाओं की पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेल का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, अन्नु सिंह छठें स्थान पर रहीं। अन्नु ने 15/45 का स्कोर किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन रैपिड राउंड अन्नु सिंह ने पहला और हीना ने सातवां स्थान हासिल किया है। 14 खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में से कुल 8 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। पुरुषों की 50 मीटर प्रोन राइफल चैन सिंह पदक से चूक गए। फाइनल में उन्होंने 204.8 का स्कोर किया। वहीं, गगन नारंग 142.3 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। भारत के अब 20 पदक हो गए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *