यूपी: 15 अप्रैल से शुरू होगा चारबाग रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य

0

लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह व सात पर 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 15 अप्रैल से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन दोनों प्लेटफार्मों पर यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रेनाइट पत्थर भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म की मरम्मत का कार्य रेल इंडिया टेक्निकल इकोनॉमिक सर्विस राइट्स को सौंपा गया है। दरअसल, चारबाग रेलवे के स्टेशन के नौ प्लेटफार्मों में से छह व सात सबसे जर्जर हैं। कई बार इन दोनों प्लेटफार्मों पर यात्रियों के गिरने की शिकायत रेलवे को मिल चुकी है। प्लेटफार्म नम्बर छह व सात पर बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। कई जगह पर प्लेटफार्म धंस भी गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *