41 साल बाद कांग्रेस खो सकती है राज्यसभा में उपसभापति का पद

0

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा के उपसभापति पद पर इस बार किसी गैर कांग्रेसी विपक्षी दल का सदस्य आसीन हो सकता है। पी.जे. कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने वाला है| उसके बाद उपसभापति पद के लिए चुनाव होना है। सदन में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का बहुमत नहीं है| इसलिए वह अपने बलबूते पसंदीदा उम्मीदवार को चुनाव नहीं जितवा सकता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, राजग उपसभापति पर किसी गैरकांग्रेसी विपक्षी सदस्य को पदारूढ़ करने के पक्ष में है। इसके लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ संपर्क कायम किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *