कांग्रेस नेतृत्व में हुआ बड़ा बदलाव, नीतिन राउत बने कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ने आज (मंगलवार) को महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नीतिन राउत को एससी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ताम्रध्वज साहू को ओबीसी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति से कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन राउत को के राजू की जगह बनाया गया है। ओबीसी प्रकोष्ठ में भी बदलाव करते हुए केसी लेंका की जगह सांसद ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।