रामलीला मैदान में कल से अनशन पर बैठेंगे अन्ना, मोदी सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

0

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। लोकायुक्त और लोकपाल की पुरानी मांगों के साथ किसानों के मुद्दे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे शुक्रवार से दिल्ली में धरना देने जा रहे हैं। देर से ही सही दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें धरने की अनुमति दे दी है। इससे पहले अन्ना ने कहा था कि सरकार उनके आंदोलन से डरी हुई है और कई बार पत्र लिखने के बाद भी पुलिस आंदोलन के लिए कोई जगह नहीं दे रही है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अन्ना को आंदोलन की सशर्त इजाजत दे दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *