इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं वीनस विलियम्स

0

इंडियन वेल्स, 16 मार्च (हि.स.)। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वीनस ने स्पेन की कार्ला सुआरेज़ नवारो को शिकस्त दी। एकतरफा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 37 वर्षीय वीनस ने एक घंटे तक चले मुकाबले में नवारो को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही वीनस ने इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 17 साल बाद प्रवेश किया। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन वीनस ने वर्ष 2001 में इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल मुकाबले में वीनस का सामना रूस की दारिया कसात्किना से होगा। कसात्किना ने जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। कसात्किना ने केर्बर को सीधे सेटों में 6-1,6-1 से मात दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *