भिलाई स्टील प्लांट में हुई आगजनी, डस्ट कैचर में लगी आग

0
Screenshot_20250816_142502_WhatsApp

दुर्ग, 16 अगस्त l छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से बड़े हादसे की खबर सामने आई l

भिलाई स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस-8 का डस्ट क्रिएटर की वजह से धमन भट्टी में भीषण आग भड़क उठी।आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। इस आगजनी ने प्लांट के स्टोर और आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही इस्पात संयंत्र की करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News