कौशल प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ें : विष्णुदेव साय

0
images-5

रायपुर, 05 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने  इस बात पर जोर दिया कि कौशल प्रशिक्षण को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।

उन्होंने आगे  कहा कि कौशल विकास योजनाओं को युवाओं की आजीविका, आत्मनिर्भरता और भविष्य के निर्माण से जोड़ा जाना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2025–26 के लिए जिलेवार प्रशिक्षण उपलब्धि और आवंटित बजट पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0, और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News