बिहार में डोमिसाइल नीति लागू: शिक्षकों की बहाली में 85% आरक्षण
पटना, 05 अगस्त l बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि शिक्षा विभाग के अधीन अध्यापक नियुक्तियों में 85 प्रतिशत सीट बिहार के लोगों के आरक्षित होंगी।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ में बताया कि बिहार में जातीय तौर पर 50 प्रतिशत और आर्थिक रूपनसे कमजोर वर्ग के लिए 10 % आरक्षण है। इसके बाद बची 40 प्रतिशत अनारक्षित (सामान्य) सीटों में 35 प्रतिशत सीट बिहार मूल की महिलाओं के लिए रिजर्व हो चुकी हैं। नियमावली में पुनः संशोधन करके 40 प्रतिशत सामान्य सीटों के बचे 65 प्रतिशत सीटों में से 40 प्रतिशत सीट उनके लिए आरक्षित कर दी गई जिन्होंने बिहार से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं किसी भी बोर्ड से पास की हो।
नीतीश सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के हक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना की स्वीकृति दी गई इस परियोजना पर 94.50 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी।
