मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं  

0
national

भाेपाल, 25 जनवरी (हि..)। भारत में 25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। टूरिज्म से भारत की अर्थव्यवस्था को सर्वाधिक लाभ मिलता है। यह देश की GDP बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।इसके साथ ही उन्होंने पर्यटकों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने साेशल मीडिया पर पाेस्ट करते हुए अपने संदेश में कहा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पर्यटन अध्यात्म, संस्कृति एवं परंपराओं से आत्मसात होने का प्रभावी माध्यम है। पर्यटन के विविध आयामों के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश सहित हमारे देश का कोनाकोना समृद्ध है। आइए, हम धरोहर, संस्कृति और परंपराओं से विश्व को परिचित कराने के प्रयासों में योगदान दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News