राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं

0
f010b251b63570c24c819ae696872041_389966476

नई दिल्ली : आज देशभर में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने शुभकामना संदेश में कहा, ”गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। गुरु नानक देव जी का जपजी साहिब प्रेम, आस्था, सत्य और त्याग पर जोर देता है। उनकी शिक्षाएं हमें नैतिक आचरण की राह पर ले जाती हैं। उन्होंने सामुदायिक रसोई की प्रथा की शुरुआत की, जिसे लंगर के नाम से जाना जाता है और भाईचारे का संदेश दिया।”

राष्ट्रपति ने कहा, ” आइए, हम सभी अपने दैनिक जीवन में गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाएं और समाज में एकता एवं समानता की भावना को बढ़ावा दें।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *