प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी

0
eb97e6fa6853559ed23fc9df91b0e2d2_1273780621

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने उन्होंने एक्स हैंडल पर अपने बधाई संदेश में लिखा, ”झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।”

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 15 नवंबर, 2000 को झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार से अलग प्रांत के रूप में गठित झारखंड ने तबसे राजनीतिक उथल-पुथल का गवाह रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *