झारखंड के मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें : प्रधानमंत्री 

0
d0cdb7ca53a43e52fa7bb642da8701f6_2012158557

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की ।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!”

उल्लेखनीय है कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 81 में से 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *