इतिहास के पन्नों में 9 अक्टूबर

0
9 October

महत्वपूर्ण घटनाएं :

1876-पहली बार टेलीफोन पर आउट वायर के जरिए दोतरफा बातचीत हुई।

इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।

साल 1959 में ऑटो रिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।

1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1967- अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी चेग्वेरा की हत्या।

1970- बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।

1997- इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।

2002- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

2005- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’का प्रक्षेपण विफल।

2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2007- चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

2008- केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।

2012- पाकिस्तान में महिला शिक्षा को लेकर मुखर मलाला युसुफजई को स्कूल जाते समय तालिबानी बंदूकधारियों ने गोली मारी।

मलाला हमले में बच गईं। साल 2014 में मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जन्म

1826- राजा लक्ष्मण सिंह- हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1877- गोपबंधु दास- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।

1897- मिनजुर भक्तवत्सलम- स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री,तमिलनाडु।

1945- अमजद अली ख़ाँ- प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक।

1966- राधेश्याम बारले- छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नृत्य के नर्तक हैं।

निधन

1988- सैफ़ुद्दीन किचलू-स्वतंत्रता सेनानी।

2006- कांशीराम- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक प्रमुख भारतीय राजनेता।

2015- रवीन्द्र जैन- हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व डाक दिवस (सप्ताह)

भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News