फतेहपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया समरसता भोज

0

भोजन के बाद केंद्र-प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों का टीका एवं रोली करके किया सम्मानित
फतेहपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। जिले में रविवार को हरदों शक्ति केंद्र में केंद्र के संयोजक शिवचन्द्र शुक्ल के साथ हरदों शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव लौकियापुर पहुंचे। जहां पर गांव के दलित नेता रामविशाल नेता जी के घर में आयोजित समरसता भोज में भाग लिया।
इस भोज में केंद्र संयोजक शिवचन्द्र शुक्ल सहित सभी लोगों ने दलित नेता रामविशाल नेता के साथ बैठकर एक साथ सामुहिक रूप से भोजन किया। भोजन राम विशाल नेता के परिवार के सदस्यों द्वारा परोस कर बड़े ही प्रेम से सभी को करवाया गया। भोजन करने के पश्चात सभी लोगों ने केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में गांव का भृमण किया। भृमण के दौरान गांव के लोग जो केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन सभी लोगों का टीका एवं रोली लगाकर सम्मान किया व पुनः भाजपा सरकार बनवाने का अनुरोध किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल खागा के कार्यवहक नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष अतुल साहू, राजेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, मोदी मिशन के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी, अनुपम शुक्ल (बजरंगी) आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *