भाजपा की पहल पर किया गया सैनिटाइजेशन

0

सिलीगुड़ी, 16 जनवरी (हि.स.)। कोरोना संक्रमण शहर से जल्द समाप्त हो और फिर से लोगों की दिनचर्या ठीक हो, इसी उद्देश्य से भाजपा ने आम जनता की राहत के लिए जनहित कार्य शुरू किया है। रविवार को भाजपा ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 27 नंबर वार्ड में सैनिटाइजेशन किया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वार्ड के गली, चौराहे, बाजार, मैदान आदि जगहों पर सैनिटाइजेशन किया। इस दौरान 27 नंबर वार्ड के भाजपा उम्मीदवार रणबीर मजूमदार, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *