निर्वाचन आयोग ने एसएसपी को हटाया

0

देहरादून, 16 जनवरी (हि. स.)। निर्वाचन आयोग ने उधमसिंह नगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को उनके वर्तमान पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पीएसी के डीआईजी और सतर्कता उपनिदेशक बरिंदरजीत सिंह उधमसिंह नगर के एसएसपी के पद पर भेजे गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र भी उधमसिंह नगर जिले में ही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *