प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के लिए वीवीसीएमसी का महिला एवं बाल कल्याण विभाग सम्मानित

0

मुंबई, 16 जनवरी, (हि. स.)। अखिल भारतीय स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की शीर्ष संस्था ने वसई-विरार शहर मनपा (वीवीसीएमसी) के महिला एवं बाल कल्याण विभाग को प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। वर्ष 2017-18 के लिए पुरस्कार की घोषणा हाल ही में की गई थी।
उल्लेखनीय है कि देश के सभी राज्यों में विभिन्न नगर निगमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों को अखिल भारतीय स्थानीय स्वराज्य संस्थानों को शीर्ष संस्था की ओर से पुरस्कार दिए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष के कार्य को देखते हुए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया जाता है।

वसराष्ट्र के कुल 27 नगर निगमों में सभी विभागों के प्रदर्शन का अध्ययन करने के बाद महाराष्ट्र के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
ई-विरार शहर मनपा को 2017-18 के पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ महिला एवं बाल कल्याण विभाग का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा बृहन्मुंबई मनपा, मीरा भायंदर, नवी मुंबई, पुणे और कोल्हापुर नगर निगमों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई है। वसई-विरार शहर मनपा के महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रभारी माया चौधरी की ओर से कार्यान्वित कई नए उपक्रमों को राज्य स्तर पर सराहा गया है।
नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का विकास बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी है। यह बड़े गर्व की बात है कि वसई-विरार शहर मनपा इस ओर ध्यान दे रही है और इतने बड़े स्तर पर इसका ख्याल रखा जा रहा है। ठाकुर ने इस पुरस्कार के लिए मनपा को बधाई दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *