जल जीवन मिशन की योजनाएं बनाने में अधिकारियों ने बरती लापरवाही- रामलाल शर्मा

0

जयपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने राजस्थान सरकार के अधिकारियों पर जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाएं बनाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2024 तक देश के प्रत्येक वाशिंदे को स्वच्छ जल मिल सके और उसके घर तक नल का पानी पहुंच सके और इसके लिए लाखों करोड़ों रुपये की जल जीवन मिशन योजना बनाई गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस योजना के अंदर कई प्रकार की खामियां पैदा हो गई है। इससे आमजन को जल मिलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र सहित चौमूं विधानसभा क्षेत्र में भी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जिस गांव की आबादी 3 हजार है उस गांव के अंदर 2 करोड की पेयजल योजना बनाई गई और जिस गांव की आबादी 1 हजार है वहां 5 करोड़ की पेयजल योजना बनाई गई है। पेयजल योजना बनाने में लापरवाही बरती गई और साथ में जो पेयजल के सोर्स लिए गए हैं और कई ग्राम पंचायत ऐसी जहां पानी बिल्कुल भी नहीं है और वाटर लेवल नहीं होने की वजह से कई किलोमीटर बाहर जाकर दूसरे ग्राम पंचायतों से पानी लाकर उन ग्राम पंचायतों को पानी पिलाया जा रहा है। और अब अधिकारियों की लापरवाही से निजी सेक्टर जिन एजेंसियों को सर्वे का काम दिया गया है उन सर्वे एजेंसी द्वारा पेयजल के लिए जो सोर्स लिए गए हैं। उस ग्राम पंचायत के अंदर पेयजल के सोर्स है ही नहीं। अब हम अधिकारियों से बात करते हैं तो अधिकारी कहते हैं कि अब तो टेंडर लग चुके हैं और अब तो जब तक सोर्स सूखा जाएगा, उसके बाद ही हम तो संशोधन कर सकते हैं। उससे पहले स्कीम में संशोधन नहीं किया जा सकता। शर्मा ने मांग की है कि खामियों को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *