टिकट न मिलने से नाराज सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

0

लखनऊ, 16 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता से पहले रविवार को अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मांगने वाले पार्टी कार्यकर्ता ठाकुर आदित्य ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह से बचाया।

इसके बाद ठाकुर आदित्य को गौतमपल्ली थाने ले जाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

छर्रा सीट से सपा की टिकट के दावेदार ठाकुर आदित्य ने कहा कि उनके पास एक बोतल नहीं, दस बोतल पेट्रोल है। वे आत्महत्या अवश्य करेंगे। उनका टिकट काट दिया गया। पुलिस उनको नहीं रोक सकती। उनको पार्टी नेताओं से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जमीन पर बहुत काम किया। वे टिकट के दावेदार थे, लेकिन वहां से दूसरे को टिकट दे दिया गया। क्षेत्र में उनकी मेहनत को अखिलेश यादव ने भी नहीं देखा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *