उप्र विधानसभा चुनाव: आगरा विधानसभा सीटों पर भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा

0

– आगरा देहात से पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा
आगरा, 15 जनवरी (हि.स.)। आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इन नौ विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर भाजपा ने पुराने चेहरों को ही चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है, तो वही पांच सीटों पर नए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
प्रथम चरण में शामिल आगरा की विधानसभा सीटों से शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जहां एक ओर चार सीटों पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है तो दूसरी ओर पांच सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा ने आगरा कैंट से जीएस धर्मेश, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल व बाह से पक्षालिका सिंह पर फिर से भरोसा जताते हुए पुनः मौका दिया है।
वहीं, भाजपा की तरफ से शामिल नए चेहरों में एत्मादपुर से धर्मपाल, आगरा देहात से पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, फतेहपुरसीकरी से पूर्व सांसद चौधरी बाबू लाल, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह, फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
आपको बता दें, भाजपा की तरफ से एत्मादपुर से लड़ रहे धर्मपाल हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं खेरागढ़ विधानसभा सीट से लड़ रहे भगवान सिंह कुशवाह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *