केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोरोना संक्रमित

0

बेगूसराय, 14 जनवरी (हि.स.)। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के कारण लगातार आम से लेकर खास तक संक्रमित हो रहे हैं। कई केंद्रीय मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री के बाद अब बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट में जांच पॉजिटिव आते ही गिरिराज सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है कि वह संक्रमित हो गए हैं तथा उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग जांच करवा लें। गिरिराज सिंह ने बताया कि कोविड का शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि अपना कोरोना जांच कराएं तथा खुद को आइसोलेट कर लें। इधर, गिरिराज सिंह के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर बेगूसराय के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजा-पाठ भी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *