राष्ट्रीय युवा दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया रामराज्य समर्थकों के जीत की बात

0

लखनऊ, 12 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए रामराज्य समर्थकों के जीत की बात की।
उत्तर प्रदेश की सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीटर पर अपने संदेश देने की रफ्तार बढ़ा दी। बुधवार को केशव प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा कि देश एवं प्रदेश के समस्त युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और अनेक कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध किये हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ। सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का परिचय सम्पूर्ण विश्व से कराने वाले सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन है।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि 400 सीट का दावा करने वाले 100 से नीचे रह जायेंगे, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले फिर से मुंह की खायेंगे। रामराज्य समर्थक 2017 में जीते थे, 2022 में भी जीत कर आयेंगे। डबल इंजन की भाजपा सरकार में जनता को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, तभी तो प्रदेश की जनता कह रही फिर एक बार भाजपा सरकार।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *