भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान का आज हुआ शुभारंभ

0

हरदोई,11 जनवरी(हि.स.)भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने बालामऊ विधानसभा के खजौना गांव में लाभार्थियों के घर-घर जाकर रोली वन्दन कर स्टीकर लगाकर सरकार की उपलब्धियों पर सुझाव लिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने तत्योंरा , गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने हर्रैया , सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने धिरजाखेड़ा , बिलग्राम विधायक आशीष सिंह ने अटवाअली में , बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने बेरुआ में सण्डीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ने परसा में , हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने नगर में लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इसके साथ साथ जनपद में सभी जिला पदाधिकारियों , मोर्चा अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क किया व उनके रोली वन्दन कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा ।अभियान प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने बताया कि यह अभियान सघन रूप से चुनाव तक चलेगा ।

भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया है। इसलिए हर वर्ग भाजपा के साथ है और लाभार्थियों से सम्पर्क कर हम उनका समर्थन हासिल कर पुनः सरकार बनाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *