भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य बनाए गए अशोक मित्तल

0

हिसार, 11 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने पार्टी नेता अशोक मित्तल को भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ का सदस्य नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी नेता अशोक मित्तल शहर के प्रमुख व्यवसायी, पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी है और उनकी नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने मंगलवार को बताया कि जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने पार्टी जिला कार्यालय में अशोक मित्तल की नियुक्ति की घोषणा की। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। उक्त पद सतीश महता द्वारा निजी कारणों से पद से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गया था। उधर, अशोक मित्तल ने अपनी नियुक्ति पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र व जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर सहित पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *