भाजपा की टोलियां पहुंची चौखट तक, गिनायी सरकार की उपलब्धियां

0

सुलतानपुर,11 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के टोली महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली ने जिले के 21 सौ से अधिक बूथों पर जाकर संपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने लोगों को योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी । टोली ने भाजपा के उम्मीदवारों को यूपी विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील की।
भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरि ने सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नगर के नारायणपुर वार्ड के बूथ संख्या 330, 331,332 पर योजना लाभार्थियों से मिलकर टोली महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।इस दौरान महामंत्री संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, सभासद अरुण सिंह,अरूण कुमार,बूथ अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, चरणजीत सिंह, सूबेदार सिंह, गुलाब सिंह ,दीपक मिश्रा, संदीप मिश्रा, लालेन्द्र प्रताप सिंह ने पांच -पांच लोगों की टोली बनाकर लाभार्थियों से सम्पर्क किया। सुनीता, सुगना देवी, श्यामकली, प्रभावती, नूरबानों, गुजराती देवी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थियों से संपर्क व संवाद स्थापित किया गया।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए. वर्मा ने सदर विधानसभा के गांव मीरा मानिकपुर के बूथ संख्या 369 पर मण्डल अध्यक्ष संदीप पाण्डे के साथ लाभार्थियों से संपर्क किया।जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कादीपुर नगर के बूथ संख्या 106 जवाहरनगर,धर्मेन्द्र कुमार ने राईननगर ,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने शास्त्रीनगर के बूथ संख्या 310, 311 पर सेक्टर संयोजक राजीव सिंह,बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, विनोद सिंह, मोहित साहू की टोली के साथ लाभार्थी वीना कसौधन,राम किशोर चौरसिया सहित कई लोगों से संपर्क किया।टोली महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के 21 सौ से अधिक बूथों पर जाकर लाभार्थियों के घर दस्तक दी, स्टीकर लगाया और सहमति से मिस्डकॉल के जरिए पार्टी का सदस्य बनाया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी व डॉ आरए.वर्मा ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने लोगों को बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराया, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाने के साथ ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है। प्रदेश मंत्री शंकर गिर ने कहा भाजपा की सरकार पारदर्शी और जवाबदेह सरकार है।सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए समर्पित है। लाभार्थी संपर्क अभियान में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दुबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,लोहरामऊ राम अभिलाख सिंह, कटका सुभाष वर्मा, धनपतगंज संदीप तिवारी,भदैंया राजेश चतुर्वेदी कादीपुर भूपेन्द्र पाठक,करौंदीकला सुनील सोनी,जयसिंहपुर मण्डल अध्यक्ष सहित 26 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के संयोजन में लाभार्थियों से संपर्क किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *