देश को सबसे अधिक खतरा है कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति से : गिरिराज सिंह

0

बेगूसराय, 11 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा हिंदू धर्म और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम को मानता है लेकिन कांग्रेस बताए कि देश का बंटवारा क्यों और किस आधार पर हुआ था। मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कहा है कि सबसे अधिक खतरा कांग्रेस की तुष्टीकरण नीतियों से है। वरना भारत ने कभी जाकिर हुसैन और कलाम साहब से भेदभाव नहीं किया। कांग्रेस बताएगी कि देश का बंटवारा क्यों और किस आधार पर हुआ। सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करता हैं और करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर सिंहनाद को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारत में राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक के पदों पर जब हिंदू है तो हिंदू धर्म को खतरा कैसे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना दीमक से करने संबंधी विवादास्पद बातें भी कही है। इसके बाद गिरिराज सिंह ने दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पूछे गए उठाए गए सवाल पर बहस शुरू हो गई है तथा लोग दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए भाषण की तीखी आलोचना कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *