गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक
कोकराझार (असम), 10 जनवरी (हि.स.)। कोकराझार जिला के पर्वतझोरा महकमा कार्यालय के सभाकक्ष में आज गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। देबीतोला विकास खंड के अधिकारी मानव ज्योति मालाकार की अध्यक्षता में आयोजित सभा में गणतंत्र दिवस को सुचारू रूप से संपन्न कराने के मुद्दे पर चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। मालाकार ने स्वास्थ्य विभाग से भी आह्वान किया कि वह गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाये इस पर विशेष नजर रखे।
आज की सभा में महकमा के स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, लेखन आदि के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचडी, पीडब्लूडी, अग्निशमन विभाग के अधिकारीयों के साथ-साथ शिक्षक और कुछ बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।
