भाजपा का 11 जनवरी से शुरू होगा सम्पर्क अभियान

0

– प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
लखनऊ, 10 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी 300 प्लस सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सम्पर्क अभियान चलाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि यह अभियान 11 जनवरी की सुबह 11 बजे शुरू होगा। महिला, लाभार्थी और सामाजिक सम्पर्क अभियान करेंगे। सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हम जनता के बीच जाएंगे और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोविड का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाएंगे। इस दौरान महिला, लाभार्थी और सामाजिक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। तय योजना के अनुरूप आगे बढ़ेंगे।
सम्पर्क अभियान के दौरान मास्क, सेनिटाइजेशन का वितरण किया जाएगा। सब कार्यकर्ता भी मास्क लगाए होंगे। वृहद कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार के गरीब जन कल्याणकारी कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे। साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों तक जाएंगे।
जनसम्पर्क अभियान के तहत मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को 27 हजार भक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज किया जाएगा। महिलाओं व बेटियों के लिए सरकार द्वारा किये कार्यों से अवगत कराएंगे।
इस अभियान में जनप्रतिनिधियों को भागीदारी के लिए कहा गया है। वह सभी लोग अभियान में शामिल होंगे। सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर टोली बनाकर घर-घर जाएंगे। सुशासन, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लोगों के पास जाएंगे। मुझे विश्वास है कि 2022 में पुनः हम सरकार बनाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *