मंत्रालय महानदी, इंद्रावती भवन में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित

0

रायपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए 11 जनवरी से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा। इसके लिए विभाग रोस्टर बना कर ड्यूटी लगाएंगे। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग करेंगे। मंत्रालयीन अधिकारी और कर्मचारियों को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने को कहा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *