सपा के सत्तारूढ़ होने का सपना 10 मार्च को हो जाएगा खत्म: मायावती

0

लखनऊ, 09 जनवरी (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दावा किया है कि बसपा की सरकार में कभी पक्षपात नहीं होता है, कानून द्वारा कानून का राज होता है।
मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे पार्टी से निकाले गए लोगों और छोटे दलों का गठबंधन करके एक पार्टी सरकार में आने के सपने देख रही है। उसका यह सपना 10 मार्च को मतगणना के साथ ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब मजलूम की लड़ाई लड़ रही बसपा का इस बार सरकार में आना तय है। हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अन्य दलों की सरकारों में उनके पार्टी में बैठे गुंडों को बचाया जाता है, लेकिन बसपा की सरकार में ऐसा नहीं होता। बसपा में शामिल अपराधियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में रही भाजपा सरकार में कुछ ऐसा ही देखने में आया। बसपा सरकार बनने पर गुंडा तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाती है। उसमें पक्षपात नहीं किया जाता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *