प्रकाश पर्व पर गुरु गोविंद सिंह को राज्यपाल ने किया याद

0

कोलकाता, 9 जनवरी (हि.स.)। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर पश्चिम बंगाल के राजयपाल जगदीप धनखड़ नेलोगों को बधाई दी है। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को प्रेरित, प्रेरित और शक्ति प्रदान करता है। साहस और करुणा के प्रतीक, दलितों की सेवा करने के उनके प्रयासों को दुनिया भर में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि गोविंद सिंह जी महान योद्धा, कवि और आध्यात्मिक गुरु थे। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष पौष माह की सप्तमी तिथि पर गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 दिसंबर 1666 में गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। इस पर्व को हर वर्ष प्रकाश पर्व के रूप मनाया जाता है। गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा अर्पित करने और उनके जीवन के दर्शन के लिए जयंती से पहले ही जगह-जगह फेरियां निकाली जाती हैं। गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है। दिनभर लंगर लगाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिख समुदाय के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *