आईएसएल : मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच आज खेले जाने वाला मैच स्थगित

0

फतोर्डा, 8 जनवरी (हि.स.)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच आज, शनिवार, 8 जनवरी, 2022 को खेले जाने वाले मैच को स्थगित कर दिया है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “एटीके मोहन बागान के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग की मेडिकल टीम के परामर्श से यह निर्णय लिया गया है। लीग इस मैच को बाद की तारीख में पुनर्निर्धारित करेगी। लीग टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ और अन्य शामिल लोगों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेगी।”
एटीके मोहन बागान नौ मैचों में 15 अंकों के साथ आईएसएल अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, ओडिशा एफसी नौ मैचों में 13 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *