हर बूथ पर कमल खिलाएं कार्यकर्ता:रत्नाकर

0

भाजपा महानगर की तीनों विधानसभा संचालन समिति की बैठक
गुजरात संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
वाराणसी,08 जनवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा सत्ता में बहुमत के साथ वापसी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में महानगर की तीनों विधानसभा संचालन समिति की बैठक चुनाव को लेकर हुई। बैठक में पार्टी के गुजरात संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव हम प्रचंड बहुमत के साथ पुनः जीतेंगे। पार्टी के पास सच्चे और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जो प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से चुनाव में जुट जाएं और बूथ को मजबूत करने का कार्य प्रारंभ कर दें। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने चुनाव में किसके पास, कौन सी जिम्मेदारी है, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं को बुलाकर पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी करना है।

बैठकों की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और संचालन महामंत्री नवीन कपूर ने किया । बैठक में महानगर प्रवासी सी डी शर्मा, सर्वेश कुशवाहा, रामलखन , तीरथ राज, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *