सपा और बसपा ने अपराध को दिया बढ़ावा : स्वाती सिंह

0

-डीडी कॉन्क्लेव में राज्यमंत्री सिंह ने कहा, सपा शासनकाल में पांच लाख बच्चियां स्कूल से कर गयी थीं ड्राप आउट
लखनऊ, 07 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की सरकार में पांच लाख से अधिक बच्चियां स्कूल से ड्राप आउट कर गयी थीं। हम साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चियों को काउंसलिंग कर स्कूल भेजने का काम कर चुके हैं। शेष बच्चियों की भी काउंसलिंग चल रही है। हमने महिलाओं सशक्त बनाने का काम किया। ये बातें प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने कही।
स्वाती सिंह ने शुक्रवार को डीडी कॉन्क्लेव में कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा मिला है। इस कारण इनको हर समय भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है। भाजपा के शासनकाल में बेटियों को बढ़ाने, बेटियों को पढ़ाने, उन्हें अपने पैर पर खड़े होने के लिए योजनाओं पर काम होता है। जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, महिलाएं सशक्त हुई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में महिलाओं के सशक्तीकरण पर ज्यादा काम हुआ है। उज्ज्वला योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो महिलाओं के संबंध में बात करने का अधिकार ही नहीं है, क्योंकि महिलाओं का अपमान करने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अपनी पार्टी में शामिल किया है। स्वाती सिंह ने कहा कि बसपा में महिला के प्रधान होते हुए भी किसी दूसरी महिला को आगे बढ़ाने के लिए कभी कोई कुछ नहीं किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *