प्रधानमंत्री की सलामती के लिए हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर मांगी गई दुआ

0

नई दिल्ली, 07 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र, सेहत और सलामती के लिए शुक्रवार को दुआ की गई।
हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर रशीद ने चादर चढ़ाई, फातिहा पढ़ा और दुआ की। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे जुमे की नमाज के बाद दरगाह पर दुआ पढ़ी गई।
प्रधानमंत्री की सलामती के लिए दुआ करने के लिए तमाम लोग दरगाह पर उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को पंजाब यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई, जिसके बाद उन्हें अपना दौरा रद्द कर लौटना पड़ा।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के बाद देश भर में उनकी लंबी आयु और सलामती के लिए पूजा, हवन और दुआ की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *