मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी 67.79 करोड़ की सौगात

0

गोरखपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर को 67.79 करोड़ रुपये लागत की 20 परियोजनाओं की सौगात दी। भरोहिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को यह सौगात दी।
इन परियोजनाओं में 50.48 करोड़ रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17.31 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भरोहिया ब्लाक परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण एवं नवनिर्मित मंच का लोकार्पण भी किया। प्रतिमा एवं मंच के निर्माण पर करीब 36 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
इनका हुआ लोकार्पण, यह है लागत
– राप्ती नदी पर चंदा घाट पुल- 35.26 करोड़ रुपये
– जिला सूचना कार्यालय भवन- 3.05 करोड़ रुपये
– कबीर धूनी का सुंदरीकरण- 4.10 करोड़ रुपये
– जिला कारागार में बैरक- 1.80 करोड़ रुपये
– जिला कारागार में महिला बैरक- 00.93 करोड़ रुपये
– जेल में सीसी रोड- 00.98 करोड़ रुपये
इनका हुआ शिलान्यास, इतनी है लागत
– स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट- 16.29 करोड़ रुपये
– गोरखनाथ मंदिर में मेला स्थल का पर्यटन विकास- 00.64 करोड़ रुपये


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *