कोरोना विस्फोट: देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 17 हजार से ज्यादा नए मामले

0

नई दिल्ली, 7 जनवरी (हि.स.)। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। देश में एक लाख 17 हजार 100 से ज्यादा नए मरीज आए हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार 836 है। जबकि इससे 302 लोगों की मौत हो गई है।
शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल तीन करोड़ 43 लाख, 71 हजार, 845 है। देश का रिकवरी रेट घटकर 97.57 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर दो लाख 71 हजार 363 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 7.74 प्रति हो गया है।
देश में अबतक कुल 68.68 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15 लाख 13 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *