स्वरोजगार के लिए सकारात्मक है माहौल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लें लाभ

0

बेगूसराय, 06 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का अधिक से अधिक बेरोजगारोंं को फायदा दिलाकर स्वरोजगार सृजन के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। गुरुवार को भी खादी और ग्रामद्योग आयोग बिहार के द्वारा नागरिक कल्याण संस्थान के सहयोग से रतनपुर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता शिविर की अध्यक्षता राजकिशोर कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक राज कुमार शर्मा ने कहा कि बेगूसराय की धरती औद्योगिक धरती है। यहां स्वरोजगार का माहौल है, समुचित ध्येय के साथ बेरोजगार लोग स्वरोजगार करें तो सैकड़ों लोगों को रोजगार दे सकते हैैं। सरकार एवं समाज का माहौल सकारात्मक है, इसका सभी लोग लाभ उठाएं। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के वरीय प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने में भारतीय स्टेट बैंक ने बेगूसराय को बिहार में बेहतर स्थान पर पहुंचाया है।

स्वयं सहायता समूह या व्यक्तिगत व्यापार उद्योग हो तो व्यवस्थित सोच के साथ करने का प्रयास करेगें। बैंक आपके साथ कदम कदम से मिलाकर चलेगा। मैनें 18 साल तक गुजरात एसबीआई में सेवा दिया, वहां युवा सरकारी नौकरी को पसंद उतना नहीं करते हैं, उनकी दिलचस्पी स्वरोजगार के लिए पहले होती है। पंजाब नेशनल बैंक के वरीय प्रबंधक निक्की सिंह ने कहा कि 2008 से पीएमजीपी योजना की शुरुआत हुई। भारत सरकार की यह सबसे लोकप्रिय योजना है। आज जो विकास दर बढ़ रहा है, उसकी महत्वपूर्ण कड़ी स्वरोजगार है। मौके पर राज्य खादी आयोग के नोडल पदाधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि इस योजना में 25 से 40 प्रतिशत तक अनुदान है। एक लाख से लेकर 25 लाख तक का लोन एसएचजी ग्रुप या एकल व्यवसाय में ले सकते हैं। उद्यमी बनाने का यह सबसे बेहतरीन योजना सभी के लिए है, आप सब जुड़े, खासकर महिलाएं आगे आएं। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव प्रो. संजय गौतम तथा धन्यवाद ज्ञापन रेखा कुमारी ने किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने तमाम लोगोंं से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क लगाने की अपील किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *