प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया और चन्नी का पुतला

0

वाराणसी, 06 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में भारी चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। गुरुवार को सोनारपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी औंर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। भाजपा कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया में कांग्रेस पर हमलावर हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *