भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना

0

नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की घटना के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता देश भर में उनकी लंबी उम्र के लिए पूजा पाठ और हवन इत्यादि कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए जहां भोपाल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया, वहीं दिल्ली में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग मंदिरों में पूजा पाठ कर मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
भाजपा महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी आयु की कामना की।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पंडा ने झंडेवालान मंदिर और भाजपा महासचिव दुष्य़ंत गौतम ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *